Kolkata Hotel Fire मामले में फरार मालिक Bireshwar Mitra बेहाला से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

कोलकाता में एक होटल के मालिक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जहां आग लगने से सात बांग्लादेशी नागरिकों समेत नौ लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बीरेश्वर मित्रा के रूप में हुई है जो मंगलवार को हुई घटना के बाद रात के समय कुछ समय घटनास्थल पर रहा था और फिर झारखंड के धनबाद फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार, मित्रा अपनी कार से कोलकाता से चला गया और धनबाद में जाकर छिप गया, जहां उसके कुछ कर्मचारियों के घर हैं। अधिकारी ने बताया कि शनिवार को वह बेहाला में डायमंड हार्बर रोड पर स्थित अपने घर लौटा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांचकर्ताओं को संदेह है कि घटना के बाद दो बैंक खातों से लेनदेन पर रोक लगने के कारण पैसों की कमी होने की वजह से मित्रा वापस आया होगा।

पुलिस मित्रा से यह पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है कि वह क्यों भागा और बाद में वापस क्यों आया। आरोप है कि होटल में अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मित्रा की तलाश शुरू कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Art of Living पर NGT का फैसला पलटा, 5 करोड़ रुपये लौटाने के दिए निर्देश

Russia Ukraine War में 10 लोगों की मौत, दोनों तरफ ड्रोन और मिसाइल हमले तेज

Jaipur Police ने Fake Currency गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, 4.30 लाख रुपये बरामद

CM Nayab Singh Saini की सुरक्षा में चूक, दो Gurugram DCP को नोटिस और 18 सस्पेंड