बाबा साहेब के 66वीं पुण्यतिथि पर महाराष्ट्र में कोश्यारी, शिंदे ने दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2022

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर को उनकी 66वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। भारत रत्न से सम्मानित संविधान निर्माता आंबेडकर की पुण्यतिथि को ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। राज्यपाल कोश्यारी, मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई के दादर इलाके स्थित शिवाजी पार्क में आंबेडकर के स्मारक ‘चैत्यभूमि’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्य के मंत्री दीपक केसरकर, मंगल प्रभात लोढा, लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले, मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल और डॉ. बी आर आंबेडकर के पौत्र एवं वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर भी उपस्थित थे। हर साल, राज्य भर से हजारों लोग छह दिसंबर को बी आर आंबेडकर के स्मारक ‘चैत्यभूमि’ में जुटते हैं। आंबेडकर का निधन 1956 में इसी दिन हुई थी।

इसे भी पढ़ें: परिनिर्वाण दिवस पर मायावती ने भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

बृहन्मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) ने बड़ी संख्या में लोगों के शिवाजी पार्क पहुंचने के मद्देनजर वहां पेयजल, अस्थायी शौचालय एवं चिकित्सकीय सुविधाओं की व्यवस्था की है। पार्क में अस्थायी तंबू भी लगाए गए हैं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) ने आगंतुकों की सुविधा के लिए शिवाजी पार्क क्षेत्र में 50 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है और 500 अतिरिक्त लाइट लगाई हैं।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम