कोटा पुलिस ने कोचिंग ले रहे छात्रों के बीच आत्महत्या को रोकने के लिए मेटा से करार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

कोटा। कोटा पुलिस ने मेटा के सोशल मीडिया मंचों फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित चीजें देखने वाले छात्रों की पहचान के लिए कंपनी के साथ करार किया है, ताकि समय रहते हस्तक्षेप किया जा सके। पुलिस का दावा है कि एक सप्ताह पहले हुए करार के बाद से उसने कोटा में झुंझुनू के एक छात्र को आत्महत्या करने से रोक दिया। देश भर से युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा आते हैं। कोटा में इस साल नौ छात्रों ने आत्महत्या की है। सबसे हालिया मामला 30 अप्रैल को सामने आया। साल 2023 में, शहर में कोचिंग ले रहे छात्रों की आत्महत्या के 26 मामले दर्ज किए गए, जो अब तक सबसे अधिक है। 

इसे भी पढ़ें: चुनावों में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे राहुल और अखिलेश : Amit Shah

कोटा शहर की एसपी अमृता दुहन ने कहा कि उन्होंने यह महसूस करने के बाद इस सहयोग के लिए मेटा से संपर्क किया कि कुछ आत्महत्या के मामलों में, छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी और आत्मघाती विचार व्यक्त किए थे और समय पर हस्तक्षेप से इन दुखद घटनाओं को रोके जाने की संभावना थी।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल