KPCC ने राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2019

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिख उन्हें राज्य से लोकसभा चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया। कलबुर्गी की रैली से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने राहुल को पत्र लिखकर कहा कि उनके कर्नाटक से मैदान में उतरने से दक्षिण भारत में पार्टी का दर्जा बढ़ेगा। राव ने कहा, ‘‘ आपको आगामी लोकसभा चुनाव में कर्नाटक से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित कर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति को गर्व है। ’’

इसे भी पढ़ें: UP से है मेरा पुराना नाता, प्रियंका बोलीं- प्रदेश नीतियों से गायब है जनता की आवाज

उन्होंने कहा, ‘‘ परेशानी के समय में हमारा राज्य हमेशा कांग्रेस के साथ खड़ा रहा है। भारत में मौजूदा स्थिति यह है कि आगामी चुनाव में हमारी पार्टी मजबूत बनकर उभरेगी।’’राव ने कहा कि सत्तारूढ़ ‘‘ राजग अपनी चमक खो रही है और दक्षिण में हमारा गठबंधन मजबूत है।’’ कांग्रेस ने इस महीने की शुरुआत में ही राहुल गांधी के अमेठी और सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। 

 

प्रमुख खबरें

IPL 2024: MI के कोच पोलार्ड का बयान, कहा- बुमराह को आराम देने का कोई इरादा नहीं

Met Gala 2024: Alia Bhatt ने अपने साड़ी लुक से चुरा ली लाइमलाइट, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ

केजरीवाल को मिल जाएगी जमानत? ED ने कोर्ट को बताया, आरोपी के खर्च पर 7 स्टार होटल में रुके थे दिल्ली के CM

BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, कांग्रेस नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप, शेखर सुमन भी हुए भगवामय