वेंकैया नायडू ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2018

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुये गीता में वर्णित श्रीकृष्ण के संदेश को समाज के लिए प्रासंगिक बताया है। नायडू ने सोमवार को अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला जन्माष्टमी पर्व का देश में विशेष धार्मिक महत्व है। हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने वाले इस पावन पर्व के अवसर पर उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता, में वर्णित दायित्त्वों की पूर्ति के सिद्धांत को समूची मानवता के लिये प्रेरणा का स्रोत बताया।

ट्विटर पर भी नायडू ने श्रीकृष्ण के गुणों का वर्णन करते हुये कहा, ‘कृष्ण विराट पुरुष हैं। वे पूर्ण हैं। कृष्ण चरित ने मानवता के अशांत चित्त को भक्ति से विभोर किया है। कृष्ण शांति दूत भी हैं और गीता के प्रवर्तक भी। कृष्ण प्रेमी भी हैं और विरक्त भी। कृष्ण चरित में विरोधाभासों का अद्भुत संगम हैं।’

उन्होंने कहा ‘श्रीमद्भगवद्गीता में प्रतिपादित त्रय- योग ने भारत में दार्शनिक विमर्श की समृद्ध धारा को जन्म दिया है। कृष्ण चरित आज भी स्थानीय लोक परंपराओं और साहित्य का अपरिहार्य कथानक है। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’

प्रमुख खबरें

Karnataka Sex Scandal Case । पीड़ितों की हुई पहचान, संपर्क साधने में जुटी SIT Team, रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश में महिला T20 विश्व कप के Group A में

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप! लगभग 2 साल बाद टूटा रिश्ता

PM Modi 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे