कृष्णा कल्याणी तृणमूल कांग्रेस में शामिल, दल-बदल करने वाले पांचवें भाजपा विधायक बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

कोलकाता। रायगंज के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कृष्णा कल्याणी बुधवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये। कल्याणी इस साल के शुरू में हुए विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले पांचवे भाजपा विधायक हैं। इसे विपक्षी भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। वह तृणमूल कांग्रेस के उत्तरी दिनाजपुर जिले के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आ गये थे और उन्हें रायगंज निवार्चन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया था। पिछले कुछ समय से उनका उत्तरी दिनाजपुर जिले में पार्टी के मामलों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी से मतभेद चल रहे थे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की नि:शुल्क तीर्थयात्रा योजना में अयोध्या शामिल : अरविंद केजरीवाल

कल्याणी का यहां तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय में पार्टी महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी ने स्वागत किया। इस मौके पर कल्याणी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आत्मसम्मान वाला कोई भी व्यक्ति भाजपा में स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर सकता। ’’ उन्होंने कहा कि वह केंद्र की ‘जनविरोधी नीतियों’ से परेशान भी थे जिसने ईंधन के बढ़ते दामों पर रोक लगाने के लिए एक भी कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं लगातार सोच रहा था कि मैं अब भाजपा का हिस्सा नहीं रह सकता। यदि मैंने विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की कल्याणकारी नीतियों के पक्ष में नहीं बोला तो वह मेरी गलती थी जिसे मैं अब सुधारना चाहता हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यदि कोई विधायक के तौर पर अच्छा काम करना चाहता है तो भाजपा में उसे ऐसा करने नहीं दिया जाता है।’’ कल्याणी के बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि कल्याणी को स्पष्ट करना चाहिए कि ममता बनर्जी की नीतियों को लेकर उनकी नींद अचानक कैसे खुली।

इसे भी पढ़ें: मंडाविया ने फार्मा उद्योग से भारत को विनिर्माण केंद्र बनाने का आह्वान किया

उन्होंने कहा कि अपने निजी हित की पूर्ति के लिए कल्याणी तृणमूल में शामिल हो गये और भविष्य में रायगंज के लोग उन्हें इसका करारा जवाब देंगे। कल्याणी ने इस माह के शुरू में भाजपा छोड़ दी थी लेकिन उन्होंने भाजपा विधायक के रूप में इस्तीफा नहीं दिया। उनसे पहले, भाजपा के कृष्णनगर उत्तर सीट से विधायक मुकुल राय, बिष्णुपुर सीट से विधायक तन्मय घोष, बगदाह सीट से विधायक विश्वजीत दास, कालियागंज सीट से विधायक सौमेन राय तृणमूल में शामिल हो चुके हैं। आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद बाबुल सुप्रियो भी तृणमूल कांग्रेस में आ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम

भ्रष्टाचार के आरोप में IAS Shikhar Agrawal और गोयल फैशन्स पर ACB की प्राथमिकी

Budget से पहले पूंजी बाजार प्रतिनिधियों की मांग, Capital Gains Tax और STT घटाए सरकार