कार्यकाल पूरा होने से पहले ही IMF से बाहर हुए Krishnamurthy V Subramanian

By एकता | May 04, 2025

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत के कार्यकारी निदेशक कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यन को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का था, जिसमें अभी छह महीने बाकी थे। 30 अप्रैल को जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त करने की मंजूरी दे दी है।

सरकार आईएमएफ बोर्ड में सुब्रमण्यन की जगह किसी और को नियुक्त करने की तैयारी कर रही है। सुब्रमण्यन के जाने के कारणों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी पुस्तक 'इंडिया @100' के प्रचार में अनियमितता की बात सामने आई थी, जिसने चिंता बढ़ाई। साथ ही, आईएमएफ के कुछ आंतरिक नियमों के कथित उल्लंघन की खबरें भी थीं।

फरवरी 2025 में सुब्रमण्यन ने अपने दो वरिष्ठ सलाहकारों के साथ मिलकर आईएमएफ की रेटिंग प्रणाली पर सवाल उठाया था। उन्होंने इसे पक्षपाती और भ्रामक बताया था। सूत्रों के मुताबिक, आईएमएफ के अंदर यह बात अच्छी नहीं लगी और इसे पारदर्शिता और निष्पक्षता के खिलाफ माना गया।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video