'मेरी छोटी नूप्स अब पराई हो गई', बहन नूपुर की शादी के बाद Kriti Sanon का भावुक पोस्ट, याद किए बचपन के दिन

By रेनू तिवारी | Jan 16, 2026

सेनन परिवार में इन दिनों खुशियों और भावनाओं का संगम देखने को मिल रहा है। कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन हाल ही में शादी के बंधन में बंध गई हैं। अभिनेत्री और गायिका नूपुर सेनन की शादी के भव्य समारोह के बाद, उनकी बड़ी बहन और बॉलीवुड सुपरस्टार कृति सेनन ने अपनी छोटी बहन के लिए एक बेहद इमोशनल मैसेज शेयर किया है। कृति ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों के साथ अपने दिल की बात लिखी। कृति के इस पोस्ट पर वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारों ने कमेंट कर नूपुर को बधाई दी और कृति को ढांढस बंधाया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "बहनों का प्यार सबसे शुद्ध होता है।"

इसे भी पढ़ें: Ek Din Teaser | Junaid Khan और Sai Pallavi की केमिस्ट्री ने जीता दिल, एक अनोखी प्रेम कहानी की झलक

कृति ने पोस्ट में लिखा, ‘‘स्टेबिन तुम पिछले पांच साल से भी ज्यादा समय से हमारे परिवार का हिस्सा हो और हर गुजरते साल के साथ हमारा रिश्ता और मजबूत होता गया है। स्टेबू, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और मुझे पता है कि मुझे एक भाई और एक ऐसा दोस्त मिला है जो हमेशा मेरे साथ रहेगा। तुम दोनों को शादी के बंधन में बंधते और वचन लेते हुए देखना मेरी जिंदगी के सबसे भावुक और खूबसूरत पलों में से एक रहा है! कितनी अनमोल यादें हैं। तुम दोनों को जीवन भर खुशियां और प्यार मिले, यही मेरी कामना है।’’

कृति ने कहा, ‘‘नूपुर मेरी जान है और मुझे पता है कि वह आपकी भी जान है... जीवन भर के लिए! मैं उसे कभी भी किसी और को नहीं सौंपने वाली, इसलिए सेनन परिवार में आपका स्वागत है। नूपुर और स्टेबिन 2023 से एक साथ हैं, लेकिन कई कार्यक्रमों में एक साथ देखे जाने के बावजूद उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। दोनों ने तीन जनवरी को सगाई की थी।

प्रमुख खबरें

Special Officer की निगरानी में चलेंगे AITC के HDFC Bank खाते, Calcutta High Court ने बढ़ाई मियाद

World Alzheimer Day 2026: भूलने की आदत को न करें नजरअंदाज, ये हैं अल्जाइमर के 5 शुरुआती लक्षण

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल