By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2021
नयी दिल्ली।ओलंपिक में जगह बना चुके पैदल चाल के एथलीट के टी इरफान और ट्रैक एवं फील्ड के चार अन्य खिलाड़ियों का भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के उत्कृष्टता केंद्र में कोविड-19 के लियेकिया गया दूसरा परीक्षण नेगेटिव आया है। इससे पहले सात मई को साइ केंद्र में किये गये साप्ताहिक परीक्षण में इरफान उन पांच एथलीटों में शामिल थे जिनका परीक्षण पॉजिटिव आया था। साइ ने हालांकि शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को किया गया दूसरा परीक्षण नेगेटिव आया है। इसका परिणाम शुक्रवार की सुबह आया। इन सभी खिलाड़ियों को 29 अप्रैल को कोविड-19 का पहला टीका लगा था।