कुलदीप की IPL फार्म से नहीं पड़ेगा विश्व कप में असर: हरभजन सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2019

नयी दिल्ली। सीनियर आफ स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि कुलदीप यादव की मौजूदा आईपीएल में अचानक फार्म में आयी गिरावट से विश्व कप में उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा जहां उनके पास वापसी का काफी मौका होगा। कुलदीप के भारत के विश्व कप अभियान में अहम गेंदबाज बनने की उम्मीद है, उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिये नौ मैच में चार विकेट चटकाये हैं और खराब फार्म के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में उन्हें नहीं खिलाया गया। 

हरभजन ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि कुलदीप आईपीएल में खराब फार्म से गुजर रहा है। टी20 ऐसा प्रारूप है जो किसी गेंदबाज के मनोबल को गिरा सकता है लेकिन प्रारूप की तुलना नहीं करते। वनडे प्रारूप बिलकुल अलग होता है और आप एक अलग ही कुलदीप को देखोगे। उन्होंने कहा कि इस कलाई के स्पिनर को कोई तकनीकी समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने उसकी गेंदबाजी को थोड़ा देखा है और मुझे नहीं लगता है कि इसमें कोई तकनीकी समस्या है। और आप देखिये कि कौन कुलदीप के खिलाफ रन बना रहे हैं? भारतीय खिलाड़ी ही मुख्य रूप से उसके खिलाफ रन जुटा रहे हैं। विराट कोहली ने दो मैचों में, मयंक अग्रवाल, मंदीप, पृथ्वी साव, श्रेयस अय्यर और शिखर धवन रन बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: हरभजन और ताहिर की फिरकी के दम पर चेन्नई ने RCB को हराया

दो विश्व कप के फाइनल खेलने वाले हरभजन ने कहा कि विराट को छोड़ दीजिये, ये सभी खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलते हैं। वे विदेशी बल्लेबाजों की तुलना में कुलदीप की कलाइ को बेहतर तरीके से पढ़ लेते हैं। इसलिये विश्व कप में कुलदीप ज्यादातर उन बल्लेबाजों को गेंदबाजी करेगा जो उसे अच्छी तरह नहीं पढ़ सकते। मुझे लगता है कि आप बिलकुल अलग कुलदीप को देखोगे।

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly का बड़ा फैसला: Private Schools की मनमानी पर लगाम, अब 5% से ज्यादा नहीं बढ़ेगी Fees

हम नहीं मानेंगे...अब ट्रंप को ही आंखें दिखा रहे नेतन्याहू, प्लान कर दिया खारिज!

Lok Sabha में नौटंकी बंद करो! Naresh Mhaske ने विपक्ष को लताड़ा, बोले- बस सुर्खियों का खेल

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान