कुमारस्वामी का बीएस येदियुरप्पा पर आरोप, कहा- पदों के लिए खुलेआम लगा रहे हैं बोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनके निकट सहयोगी मुख्य पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति के लिए खुलेआम बोली लगा रहे हैं। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने आरोप लगाए कि कुमारस्वामी अपने नजदीकी अधिकारियों को बचाने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता एस. प्रकाश ने कहा कि कुमारस्वामी ऐसे वक्त में राजनीति कर रहे हैं जब बाढ़ के कारण लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

राज्य में भाजपा सरकार को निशाना बनाते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री और उनके नजदीकी लोगों से आग्रह करता हूं कि कुछ पदों पर जो खुलेआम बोली लग रही है, उससे कुछ समय के लिए जनता की भलाई की खातिर दूर रहें। हासन में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप इस तरह की खुली बोली लगाने में संलिप्त हैं तो अधिकारी कहां तक आपके काम में सहयोग करेंगे? पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तथ्य बयान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा राज्य कैबिनेट में फिलहाल अकेले सदस्य हैं। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता एस. प्रकाश ने कहा कि अपने नजदीकी अधिकारियों को अनावश्यक रूप से बचाने के लिए कुमारस्वामी षड्यंत्र की राजनीति कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव