कुमारस्वामी का दावा, मौजूदा परिस्थितियों में कोई भी नहीं दे सकता स्थिर सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में कोई भी स्थिर सरकार नहीं दे सकता। कुमारस्वामी ने अपनी सरकार गिर जाने के दो दिन बाद यह बात कही। कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के बागी विधायकों के इस्तीफों ने राज्य को उपचुनावों की ओर धकेल दिया।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के भाजपा नेताओं ने की शाह से मुलाकात, सरकार गठन पर की चर्चा

गौरतलब है कि 23 जुलाई को विधानसभा में हुए शक्ति-परीक्षण में कुमारस्वामी सरकार अल्पमत में आई गई थी। कुमारस्वामी द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 99 और विरोध में 105 मत पड़े थे। इस तरह कुमारस्वामी सरकार के विश्वासमत हारने के बाद तीन सप्ताह से चले आ रहे सियासी नाटक का पटाक्षेप हो गया था। 

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब