कुमारस्वामी ने ऑडियो जारी कर भाजपा पर लगाया सरकार गिराने के प्रयास का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को दो ऑडियो क्लिप जारी किए जिनमें भाजपा नेता बी. एस. येदियुरप्पा, जद(एस) विधायक नागन गौड़ा को कथित रूप से लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनकी सरकार गिराना चाहती है और यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जानकारी में हो रहा है। हालांकि, येदियुरप्पा ने ऑडियो क्लिप को ‘‘फर्जी’’ बताते हुए दावों को खारिज किया है।

 

कर्नाटक विधानसभा में बजट पेश होने से पहले बेहद जल्दीबाजी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कुमारस्वामी ने दोनों ऑडियो क्लिप जारी किए। उन्होंने दावा किया कि दोनों क्लिप में येदियुरप्पा, जद(एस) विधायक नागन गौड़ा को कथित रूप से लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। कुमारस्वामी ने दावा किया कि येदियुरप्पा ने नागन गौड़ा के पुत्र शरण गौड़ा को शुक्रवार तड़के फोन कर उनके पिता को लुभाने का प्रयास किया।

 

यह भी पढ़ें: राफेल मामले में राहुल ने फिर बोला मोदी पर हमला, कहा- चौकीदार चोर है तो है

 

मोदी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगते हुए कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की जानकारी के बगैर ऐसा करना संभव नहीं है।’’ सत्तारूढ़ गठबंधन कांग्रेस-जद(एस), भाजपा पर लगातार उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि भाजपा हमेशा इन आरोपों से इंकार करती रही है।

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा