एशिया की दूसरी सबसे ऊंची दीवार है कुंभलगढ़

By कंचन सिंह | Sep 10, 2019

पहाड़ और समुद्र से इतर कभी ऐतिहासिक जगह घूमने का मन हो तो राजस्थान से बेहतर जगह भला और क्या हो सकती है। यहां महल और किलों की भरमार है। इन्हीं में से एक है राजसमंद जिले का कुंभलगढ़ किला। इस किले की दीवार के बारे में कहा जाता है कि चीन की दीवार के बाद यह एशिया की दूसरी सबसे ऊंची दीवार है।

कुंभलगढ़ किला उदयपुर से करीब 82 किलोमीटर की दूरी पर अरावली की पहाड़ियों पर बना हुआ है। इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का स्टेटस भी मिल चुका है। कहा जाता है कि इस किले को बनने में 15 साल लगे थे और इसका निर्माण मेवाड़ के शासक महाराणा कुंभा ने 15वीं शताब्दी में करवाया था।

इसे भी पढ़ें: चाय के बगानों के लिए मशहूर है भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला कूर्ग

सबसे ऊंची दीवार

इस किले की दीवार 36 किलोमीटर लंबी और 15 फीट चौड़ी है। इसे एशिया की दूसरी सबसे ऊंची दीवार का दर्जा प्राप्त है। किले में 360 मंदिर है जिसमें से 300 मंदिर जैन धर्म के और बाकी 60 हिंदू धर्म के हैं। ऐसा सुरक्षा के लिहाज से किया गया था। भले ही इस किले के बारे में बहुत लोग नहीं जानते हैं, लेकिन इसकी खूबियां किसी भी अन्य किले से कम नहीं है। यह अपने आप में बहुत खास है। किले के पास में ही एक जंगल था जिसे अब वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी में तब्दील कर दिया गया है। इसकी दूसरी खासियत यह है कि मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म कुंभलगढ़ में हुआ था।

क्या देखें

बादल महल

कुंभलगढ़ के मशहूर महलों में से एक है बादल महल इसमें मर्दाना महल और जनाना महल दो हिस्से हैं जो आपस में जुड़े हुए हैं। महल के शानदार कमरे पेस्टल रंगों से बने भित्ति चित्रों से सजे हुए हैं। इसी महल में महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।

शैंपेन बोतल आकार की दीवार

किले की दीवार शैंपेन की बोतल की आकार की बनी हुई है। दरअसल, ऐसा दुश्मनों को कैद करने के लिए बनाया गया था। किले के ऊपर से आसपास का पूरा नज़ारा दिखता है।

इसे भी पढ़ें: श्रद्धालुओं के लिए अब कठिन नहीं होगी उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा

जैन मंदिर

यहां जैन धर्म के 300 खूबसूरत मंदिर बने हुए हैं, जो वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है। बारिश के मौसम में इन मंदिरों की सुंदरता देखते ही बनती है।


साउंड और लाइट शो

सूर्यास्त के बाद यहां होने वाला साउंड और लाइट शो बहुत खास होता है। इसके ज़रिए आप इतिहास से रू-ब-रू हो सकते हैं।

इतिहास और परंपरा को करीब से जानना चाहते हैं, तो ऐतिहासिक स्थलों की सैर ज़रूर करें।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा