कुंबले ने कहा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई टेस्ट मैच की दूसरी पारी की तरह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2020

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने खतरनाक कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई की तुलना दिलचस्प टेस्ट मैच की ‘दूसरी पारी’ से की जिसमें लोग थोड़ी भी ढिलाई नहीं बरत सकते। कोरोना वायरस महामारी से अभी तक दुनिया भर में 2,76,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि 40 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं। इस महामारी के चलते पूरी दुनिया में खेल प्रतियोगितायें रद्द या स्थगित हो चुकी हैं जिसमें तोक्यो ओलंपिक, यूरोपीय फुटबाल चैम्पियनशिप और इंडियन प्रीमियर लीग शामिल है। कुंबले ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘‘अगर हमें इस कोरोना वायरस महामारी से लड़ना है तो हमें एकजुट होना होगा। यह एक टेस्ट मैच की तरह है। क्रिकेट टेस्ट मैच पांच दिनी होते हैं लेकिन यह लंबे समय तक चल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट टेस्ट मैच प्रत्येक टीम के लिये दो दो पारियों के होते हैं लेकिन यह इससे भी ज्यादा का हो सकता है। इसलिये आत्ममुग्ध मत बनिये कि हमने पहली पारी में थोड़ी बढ़त ले ली क्योंकि दूसरी पारी और भी मुश्किल हो सकती है।’’ 

इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने चार हजार गरीब लोगों की आर्थिक मदद की

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग