केरल के त्रिशूर में उत्पात मचा रहे जंगली हाथी को पकड़ने के लिए कुमकी हाथियों को लाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

केरल वन विभाग ने त्रिशूर जिले में कुथिरन के आवासीय इलाकों में उत्पात मचा रहे एक जंगली हाथी को भगाने के लिए शुक्रवार को दो कुमकी हाथियों को तैनात किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हाल में क्षेत्र का दौरा करने वाले वन मंत्री ए. के. शशिंद्रन ने अधिकारियों को सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

वन अधिकारियों के अनुसार, हाथी बुधवार और बृहस्पतिवार की रात को आवासीय क्षेत्रों में घुस आया था। उसे वापस जंगल में खदेड़ने के अभियान के तहत दो प्रशिक्षित हाथियों भरत और विक्रम को शुक्रवार को वायनाड स्थित उनके शिविर से लाया गया। कुमकी हाथियों का इस्तेमाल जंगली हाथियों को पकड़ने, शांत करने और उन्हें झुंड में लाने के लिए या संघर्ष की स्थिति में जंगली हाथियों को दूर ले जाने के लिए किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Trust Meeting: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन होंगे ट्रस्ट के नए महासचिव, 22 जुलाई को होगी अगली बैठक

Passport Ranking पर Mallikarjun Kharge का PM Modi पर सीधा हमला, आपके दावे झूठे हैं

Ram Mandir Trust ने मंजूर किया Champat Rai का इस्तीफा, चढ़ावा चोरी रोकने के लिए प्रभावी उपाय किये जाएंगे

Ram Mandir चंदा विवाद पर सियासी घमासान, Arvind Kejriwal ने PM Modi से पूछा- दोषियों को सज़ा कब?