पार्टी में पहनने लायक नहीं है टोनी कक्कड़ का 'कुर्ता पजामा'! शहनाज गिल ने खो दिया अपना स्वैग

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2020

बिग बॉग 13 फेम पंजाब की सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने बड़े गायकों के साथ अपने करियर का पहला स्टेप आगे बढ़ा दिया हैं। शहनाज गिल से बिग बॉस के दौरान लोगों का काफी एंटरटेनमेंट किया था। इस शो में उनको देखकर लोगों को काफी उम्मीदें थे कि वह जब घर से बाहर आयेंगी तो काफी अच्छा करेंगी। बिग बॉस  13 खत्म हुआ शहनाज शो की तीसरी रनरअप रही। घर में उनकी जोड़ी को सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काफी पसंद किया गया था जिसके बाद दर्शक सिद्धार्थ और शहनाज को साथ देखें। दोनों ने एक वीडियो सॉन्ग भुला दूंगा में एक्ट किया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब शहनाज गिल टोनी कक्कड़ के साथ नजर आयी हैं। 

कैसी लगी शहनाज गिल?

सच कहूं तो शहनाज गिल बिग बॉस में मेरी फेवरेट सदस्य थी उनकी क्यूटनेस और उनका पंजाबी स्वैग लोगों को भी पसंद आता था। उनका जो ऑरिजनल अंदाज है वहीं लोगों को पसंद आया था लेकिन शहनाज गिल ने कुर्ता पजामा गाने में अपनी ऑरिजनलटी खो दी हैं। शहनाज उन्हीं की तरह लग रही हैं जिन्हें टीवी और मोबाइल पर देख-देख कर लोग बोर हो गये हैं। गाने में शहनाज गिल के नाम के अलावा कुछ भी अच्छा नहीं हैं।  ना शहनाज गिल लुक दे पा रही हैं और न ही वह गाने में फिट बैठ रही हैं। वहीं टोनी कक्कड़ ने भी गाने में कोई खास मेहनत नहीं की हैं। इस गाने को शायद ही कोई अपनी प्ले लिस्ट में रखेगा या कोई डीजे वाला शायद ही किसी शादी की पार्टी में बजाएगी। गाना बहुत फीका हैं। 

शहनाज गिल का अपना स्वैग है

पंजाब की कटरीना कैफ का अपना स्वैग हैं उन्होंने बिग बॉस में आने से पहले कई पंजाबी गाने गाये है और उसमें एक्ट भी किया हैं। शहनाज गिल का वहम पंजाबी का काफी पसंद किया गया गया सॉन्ग हैं। इसके अलावा भी शहनाज ने हॉड़ी-हॉड़ी में भी शानदार काम किया हैं लेकिन टॉनी कक्कड़ के कुर्ता पजामा गाने में शहनाज कमान नहीं कर सकीं।

 

प्रमुख खबरें

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान