जानें कौन हैं Kush Maini? जिन्होंने फहराया भारत का परचम, F2 race जीतने वाले बने पहले भारतीय

By Kusum | May 25, 2025

भारतीय रेसर कुश मैनी ने इतिहास रच दिया है। दरअसल,कुश ने मोनाको ग्रां प्री जैसी दुनिया  की सबसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिष्ठित रेस में पहली बार एक भारतीय ने जीत का परचम लहराया है। कुश मैनी ने फॉर्मूला 2 की स्प्रिंट रेस में बेहतरीन ड्राइविंग करते हुए इतिहास रच दिया। शुरुआत से लेकर आखिरी लैप तक उन्होंने अपनी बढ़त बनाए रखी और जीत दर्ज की। ये पल सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का पल बना। कुश की ये जीत ये साबित करती है कि अब भारतीय रेसर्स भी इंटरनेशनल मोटरस्पोर्ट्स में अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

F2 के नियमों के अनुसार, फीचर रेस के लिए कुश ने P10 पर क्वालीफाई किया था, जिसके चलते उन्हें शनिवार की स्प्रिंट रेस में रिवर्स ग्रिड के कारण पोजिशन मिली। कुश ने इस मौके का फायदा उठाया और पूरे आत्मविश्वास के साथ जीत दर्ज की। रेस के बाद उन्होंने कहा कि, P1 और मोनाको में जीतने वाला पहला भारतीय बनना बहुत बड़ा सम्मान है। ये सपना सच होने जैसा है। मैं अपनी टीम DAMS और सभी समर्थकों का दिल से धन्यवाद करता हूं। हम आगे भी इसी मेहनत करते रहेंगे। 


कौन हैं कुश मैनी?

कुश मैनी का रेसिंग करियर 2016 में इटालियन F4 से शुरू हुआ था। वह ब्रिटिश F3, F3 एशिया और FIA F3 जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। 2022 में उन्होंने FIA F3 में 13वां स्थान हासिल किया था और अब वह F2 में अपने तीसरे सीजन में हैं। इसके अलावा वह BWT Alpine F1 टीम के रिजर्व ड्राइवर भी हैं। कुश के परिवार का भी मोटरस्पोर्ट से गहरा नाता है उनके भाई अर्जुन मैनी भी F2 रेसर रह चुके हैं और उनके चाचा चेतन मैनी भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए जाने जाते हैं। 

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी