कुवैत के युवराज अल जाबीर ने संसद को भंग किया, अगले दो महीने के अंदर होंगे चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2023

दुबई। कुवैत के युवराज ने देश की संसद को भंग करने और नए चुनाव कराने का आदेश दिया है। इससे पहले 2020 में संसद भंग करने के फैसले को एक अदालत ने खारिज कर दिया था। युवराज शेख मिशाल अल अहमद अल जाबीर ने सोमवार को राष्ट्र के नाम संदेश में यह ऐलान किया। उनकी घोषणा ऐसे वक्त हुई है जब इस हफ्ते रमज़ान का पवित्र महीना खत्म होने वाला है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘कुना’ के मुताबिक, अल जाबीर ने इस फैसले को कुवैत के लोगों की ख्वाहिश बताया है। चुनाव अगले दो महीने के अंदर होंगे।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई