Kylian Mbappé ने दो गोल दागकर रियल मैड्रिड को दिलाई 3–0 की जीत, टीम की फॉर्म में वापसी

By Ankit Jaiswal | Dec 04, 2025

रियल मैड्रिड ने एथलेटिक क्लब डी बिलबाओ को 3–0 से मात देकर लिगा में अपनी जीत की राह फिर से पकड़ ली हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार एमबाप्पे ने दो गोल दागने के साथ एक असिस्ट भी दिया और पूरी तरह मैच में छाए रहे हैं।

एमबाप्पे की बात करें तो उनका शानदार फॉर्म लगातार जारी है। वे पिछले तीन मैचों में सात गोल कर चुके हैं और ला लीगा के साथ चैंपियंस लीग दोनों में टॉप स्कोरर बने हुए हैं। उनकी विनीसियस जूनियर के साथ तालमेल को लेकर भी अलोंसो ने खास तौर पर सराहना की हैं। इसी बीच कमााविंगा ने भी एक बेहतरीन हेडर से टीम की बढ़त बढ़ाई, हालांकि 69वें मिनट में लगी चोट के कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार एथलेटिक की स्थिति फिलहाल चिंताजनक है क्योंकि टीम पिछले आठ मुकाबलों में सिर्फ दो ही जीत पाई है, जबकि इसी दौर में मैड्रिड ने दमदार वापसी की है। गोलकीपर थिबॉट कोर्टुआ ने मैच के बाद मजाकिया अंदाज में कहा कि वे खुश हैं कि एमबाप्पे उनके साथ खेलते हैं वरना उनका सामना करना बेहद कठिन होता हैं।

रियल मैड्रिड अब रविवार को सैंटियागो बर्नाबेउ में सेल्टा विगो की मेज़बानी करेगा, जबकि एथलेटिक शनिवार को चौथे स्थान पर मौजूद एटलेटिको से भिड़ेगा। बता दें कि स्पेनिश सुपर कप के चलते इस राउंड के मुकाबलों को आगे खिसकाया गया था और इसी कारण दोनों दिग्गज टीमों का मैच समय से पहले आयोजित किया गया हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Virat Kohli का नया अवतार, Powerplay में आक्रामक बैटिंग से मचाया धमाल

MI vs KKR: वानखेड़े में मुंबई और कोलकाता के बीच मुकाबला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

1 अप्रैल से इन लोगों के PAN CARD हो जाएंगे बंद, जल्द से जल्द कर ले ये काम

Dehradun थाने में PRD जवान की मौत पर बड़ा Action, SHO समेत चार Policeकर्मी हटाए गए