क्या Kylie Jenner और Timothée Chalamet बनने वाले हैं पेरेंट्स? जानें वायरल हो रही Pregnancy खबरों की हकीकत

By एकता | May 21, 2026

हॉलीवुड स्टार काइली जेनर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं। खबरों की मानें तो यह पूरा हंगामा तब शुरू हुआ जब काइली ने अपने बॉयफ्रेंड और मशहूर एक्टर टिमोथी चालमेट के एक टिकटॉक वीडियो पर मजाकिया अंदाज में 'Daddy' कमेंट कर दिया।

इसे भी पढ़ें: 'द ऑफिस' फेम John Krasinski ने की भारतीय सिनेमा की तारीफ, बोले– Dhurandhar नहीं देखी, पर Ranveer Singh की फिल्म जरूर देखना चाहूँगा

प्रेग्नेंसी की खबरों में कितनी है सच्चाई?

अगर आप भी इस खबर को सच मान रहे हैं, तो आपको बता दें कि अभी तक ऐसे कोई भी आधिकारिक सबूत या रिपोर्ट्स सामने नहीं आई हैं जो यह साफ करें कि काइली कॉस्मेटिक्स की फाउंडर काइली जेनर और टिमोथी चालमेट जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। यह पूरी खबर महज एक अफवाह है और खुद इन दोनों सेलेब्रिटीज ने भी इस पर कोई बयान या पुष्टि नहीं की है।

यह पहली बार नहीं है जब काइली जेनर और टिमोथी चालमेट के रिश्ते को लेकर इस तरह की बातें सामने आई हों। इससे पहले भी दोनों के ब्रेकअप और प्रेग्नेंसी की झूठी खबरें कई बार उड़ चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड का नया पावर कपल? Kendall Jenner और Jacob Elordi की 'लेट नाइट' आउटिंग ने बढ़ाई धड़कनें

अफवाहों के बीच साथ नजर आया यह कपल

हाल ही में दोनों को हॉलीवुड एक्टर जैकब एलोर्डी और काइली की बहन केंडल जेनर के साथ एक डबल डेट पर बेहद खुश देखा गया था, जिससे साफ है कि दोनों के बीच सब कुछ बिल्कुल ठीक है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा

Trump Administration की कार्रवाई पर US Court की टिप्पणी, Israel-Gaza विवाद पर विरोध करना मौलिक अधिकारों का हिस्सा

नेपाल में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या 788 पहुंची, 2500 से अधिक लोग लापता

कर्नाटक की Gruha Lakshmi Scheme में बड़ा बदलाव, 1.24 करोड़ लाभार्थियों का होगा Face Recognition सत्यापन