NRC को लेकर राहुल पर बरसे शाह, पूछा- क्यों घुसपैठिये आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या ?

By अनुराग गुप्ता | Dec 02, 2019

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि ये राहुल बाबा कहते हैं कि एनआरसी क्यों ला रहे हो? घुसपैठियों को क्यों निकाल रहे हो? कहां जाएंगे और क्या खाएंगे? क्यों आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या?

अमित शाह इतने में ही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि 2024 के पहले देश से एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा की सरकार करने वाली है। गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। जहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रही हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार