एलएंडटी ने अपनी अनुषंगी कंपनी में टिडको की पूरी हिस्सेदारी खरीदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

नयी दिल्ली। बुनियादी ढांचा एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (टिडको) की एलएंडटी शिपबिल्डिंग लिमिटेड में 3 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। यह सौदा 32.74 करोड़ रुपये में हुआ। एलएंडटी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, "एलएंडटी ने अपनी अनुषंगी कंपनी एलएंडटी शिपबिल्डिंग में टिडको की पूरी हिस्सेदारी 10 अप्रैल को खरीद ली है। टिडको के पास एलएंडटी शिपबिल्डिंग में 3 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।"

इसे भी पढ़ें: फिलहाल माइंडट्री को स्वतंत्र कंपनी के तौर पर चलाया जाएगा- एलएंडटी

एलएंडटी शिपबिल्डिंग की स्थापना 13 नवंबर 2017 को हुई थी और वह चेन्नई के कट्टुपल्ली में एक आधुनिक पोत कारखाने (शिपयार्ड) का परिचालन करती है। यहां जहाज के निर्माण एवं उससे जुड़े कामकाज होते हैं। एलएंडटी शिपबिल्डिंग युद्धपोत , विशेष वाणिज्यिक जहाजों समेत अन्य पोत के विनिर्माण का काम करती है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा