L2: Empuraan में गुजरात दंगों का जिक्र, विवादों में घिरी फिल्म, एक्टर मोहनलाल ने जारी किया बयान

By एकता | Mar 30, 2025

मलयालम स्टार मोहनलाल ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एल2: एम्पुरान' को लेकर हो रहे विवाद को लेकर एक बयान जारी किया है। अपने बयान में एक्टर ने दर्शकों को 'संकट' पहुंचाने के लिए माफी मांगी है। बता दें, फिल्म में गोधरा कांड के बाद गुजरात में हुए दंगों जैसे संवेदनशील विषय को दिखाया गया है।

उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले चार दशकों से अपना फिल्मी करियर आप लोगों में से एक बनकर जिया है। आपका प्यार और विश्वास ही मेरी एकमात्र ताकत है। मेरा मानना ​​है कि मोहनलाल से बडा कोई नहीं है... प्यार के साथ, मोहनलाल।'

इसे भी पढ़ें: सलमान खान से शादी नहीं करना चाहती थी ऐश्वर्या राय?? सालों बाद दोनों के ब्रेकअप की वजह आयी सामने, सगे भाई अरबाज खान ने किया खुलासा

बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘एल2: एम्पुरन’ 2019 में प्रदर्शित ‘लुसिफर’ की सीक्वेल है। ‘एल2 : एम्पुरन’ के पटकथा लेखक मुरली गोपी ने विवाद को खारिज करते हुए कहा है कि हर किसी को अपनी तरह से फिल्म की व्याख्या करने का अधिकार है। गोपी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था, 'मैं विवाद पर पूरी तरह से चुप रहूंगा। उन्हें लडने दें। हर किसी को अपनी तरह से फिल्म की व्याख्या करने का अधिकार है।'

प्रमुख खबरें

भारत का बड़ा धमाका, सिंधु नदी पर बनेंगे 36 डैम, हिला पाकिस्तान!

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 538 हुई, राहत कार्य तेज

Orry ने खोला जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का राज, Amrita Singh को लेकर किया बड़ा खुलासा

Madras HC ने MK Stalin को भेजा नोटिस, मंत्री आधव अर्जुन ने मांगा 1 करोड़ का हर्जाना