UN Young Professionals Programme 2026 के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक मौका

By अनन्या मिश्रा | Nov 03, 2026

संयुक्त राष्ट्र यानी यूएन ने अपने युवा पेशेवर कार्यक्रम 2026 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके जरिए योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स को संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में शुरुआती लेवल के पेशेवर पदों पर काम करने का मौका मिल सकता है। बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट 30 नवंबर 2026 है। इस साल एंट्रेंस एग्जाम का विषय विकास और स्थारता रखा गया है। इसमें सामाजिक विकास और आर्थिक, पर्यावरण से जुड़े मुद्दे और टिकाऊ विकास जैसे विषय शामिल हैं। यह कार्यक्रम उन युवाओं के लिए है, जोकि योग्यता और शर्तों को पूरी करते हैं और अंतरराष्ट्रीय काम करने में दिलचस्पी रखते हैं।

क्वालिफिकेशन

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री या उसके बराबर की योग्यता होना जरूरी है। यह डिग्री कम से कम 3 साल की पढ़ाई के बाद मिली होनी चाहिए और एग्जाम के विषय से संबंधित क्षेत्र में होनी जरूरी है। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को अंग्रेजी या फ्रेंच में किसी एक भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार संबंधित पद और ऑफिशियल सूचना जरूर पढ़ें। क्योंकि इसमें पढ़ाई के सब्जेक्ट और अन्य दूसरी शर्तों के बारे में भी बताया गया है। एज और डिग्री की शर्त पूरी होने से सिलेक्शन की गारंटी नहीं है।

सिलेक्शन प्रोसेस

युवा पेशेवर कार्यक्रम में सिलेक्शन के लिए एंट्रेस एग्जाम होता है। इस बार का एग्जाम स्थिरता और विकास विषय पर आधारित होगी। एग्जाम और सिलेक्शन प्रोसेस सफलतापूर्वक पूरी करने वाले कैंडिडेट्स को उपयुक्त पदों के लिए विचार करने वाली लिस्ट में रखा जा सकता है। हालांकि इस लिस्ट में नाम होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी नौकरी पक्की है। नियुक्ति इस पद पर निर्भर करेगा कि कौन-कौन से पद खाली हैं और संयुक्त राष्ट्र की क्या जरूरतें हैं। इसलिए कैंडिडेट्स को सिलेक्शन प्रोसेस और नौकरी से जुड़े नियमों को ध्यान से पढ़ना और समझना चाहिए।

कैसे करें आवेदन

इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले साल 2026 की पात्रता शर्तों और भाग लेने वाले देशों की लिस्ट चेक करें। फिर विकास और स्थिरता विषय की भर्ती सूचना को पढ़ें और अपनी क्वालिफिकेशन देखें। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन भर्ती पोर्टल इंस्पिरा से करना होगा। वहीं अधिक जानकारी के लिए संयुक्त राष्ट्र की ऑफिशियल कॅरियर वेबसाइट देखें।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सांसद Aga Ruhullah Mehdi ने National Conference छोड़ी, वादों से मुकरने का लगाया आरोप

32 देशों की घेराबंदी, पुतिन के खिलाफ बारूदी महायुद्ध!

World Gold Council रिपोर्ट: सितंबर तिमाही में सोने की वैश्विक मांग घटकर 1,369 टन रही

Smartphone Battery में क्यों होता है Blast, फोन को फटने से बचाने के लिए जरूरी सेफ्टी टिप्स