लेगानेस ने रोका रीयाल मैड्रिड का विजय अभियान, आखिरी मैच हुआ ड्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

मैड्रिड। स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा का खिताब पहले ही अपने नाम कर चुके रीयाल मैड्रिड ने सत्र का अपना आखिरी मैच लेगानेस के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला। लेगानेस की टीम अंक बांटने के बावजूद दूसरे डिवीजन में खिसक गयी। इस मैच के ड्रा होने से रीयाल मैड्रिड का लीग की वापसी के बाद लगातार दस मैचों में जीत दर्ज करने का अभियान भी थम गया। जिनेदिन जिदान की टीम ने अपना 34वां और तीन साल में पहला खिताब गुरुवार को ही सुनिश्चित कर दिया था। मैड्रिड ने 38 मैचों में 87 अंक हासिल किये और वह अपने चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना (38 मैचों में 82 अंक के साथ दूसरे स्थान पर) से पांच अंक आगे रहा। बार्सिलोना ने अलावेस को 5-0 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान का अंत किया। लियोनेल मेस्सी ने इस मैच में दो गोल किये और सत्र में कुल 25 गोल के साथ सात अलग अलग सत्रों में सर्वाधिक गोल करने का लीग का नया रिकार्ड बनाया। लेगानेस को पहली डिवीजन में बने रहने के लिये रीयाल मैड्रिड के खिलाफ जीत की जरूरत थी। वह ‘रेलीगेशन जोन’ से बाहर चल रहे सेल्टा विगो से एक अंक पीछे था।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है