Gurugram की इमारत से गिरकर मजदूर की मौत; दो ठेकेदारों पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

गुरुग्राम में एक इमारत की पांचवीं मंजिल से कथित तौर पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पुताई करते समय गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुशांत लोक पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और दो ठेकेदारों पर मामला दर्ज किया गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कालेसर गांव के मूल निवासी अवधेश निषाद के रूप में की गई, जबकि घायल की पहचान रण विजय के रूप में की गई।

निषाद के भाई आकाश द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना मंगलवार को हुई जब उसका भाई रण विजय के साथ सेक्टर 42 में एक इमारत की दीवार पर पुताई करने गया था।

आकाश ने अपनी शिकायत में कहा, ठेकेदार अतुल ने इमारत की पुताई करने का ठेका लिया था और उसने आगे तवरेज आलम को ठेका दे दिया था। ठेकेदार अतुल और तवरेज आलम ने श्रमिकों को काम के दौरान सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए, जिससे उनके भाई की मृत्यु हो गई।

शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों ठेकेदारों पर मामला दर्ज कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच चल रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Energy Relations | पश्चिम एशिया संकट! भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए आगे आया अमेरिका

Wall Street पर फिर छंटनी की मार, Morgan Stanley ने 2,500 Employees को दिखाया बाहर का रास्ता

Iran Crisis का असर: Morbi Ceramic उद्योग पर लटकेंगे ताले? Gas Supply ठप होने से मचा हड़कंप।

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा भारत, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से खिताबी भिड़ंत