LAC टू LoC महायोद्धा हेरॉन, भारत के दोनों दुश्मन कांप जाएंगे, जानें क्या है इसकी खासियत

By अभिनय आकाश | Aug 14, 2023

देश आजादी का जश्न मना रहा है। बॉर्डर पर दुश्मन कांप रहे हैं। देश का हेरॉन सरहदों की सुरक्षा के लिए आसामन में मंडरा रहा है। यानी देश के दुश्मनों ने कोई भी हिमाकत की तो हेरॉन पलक झपकते ही उनके इरादों को तबाह कर देगा। भारत के नए आसमानी योद्धा हेरॉन जिसको देखकर एलएसी से लेकर एलओसी तक पाकिस्तान चीन की नींद उड़ गई है। ड्रोन हेरॉन को तैनात किया गया है। देश के किसी भी दुश्मन ने कोई भी हिमाकत की तो ये पहरेदार बिना वक्त गंवाए एक्शन में आ जाएगा।  इसकी तैनाती नॉर्दन सेक्टर के फॉरवर्ड एयरबेस पर की गई है। हेरॉन मार्क टू की तैनाती पर हमारी ताकत में इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि चीन और उसका चेला पाकिस्तान दोनों ही भारत की बढ़ती साख से परेशान हैं और आतंकी गतिविधियों से लेकर चालबाजी करने से भी बाज नहीं आते। आपको ये भी बता दें कि ड्रोन एलओसी और एलएसी पर निगरानी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan । चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे काफिले पर आतंकी हमला, Baloch Liberation Army ने ली जिम्मेदारी

पूर्वी लद्दाख में अब भी 68 हजार सैनिक तैनात

पूर्वी लद्दाख में एलएसी यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तीन साल से ज्यादा वक्त से भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है। गलवान में खूनी झड़प के बाद दोनों देशों ने सैनिकों की तैनाती तेजी से बढ़ाई थी। सूत्रों के मुताबिक इस वक्त भी पूर्वी लद्दाख में 68 हजार से ज्यादा सैनिक, 90 टैंक और आर्टिलरी गन मौजूद हैं। सोमवार यानी आज भारत और चीन की सेना के बीच कोर कमांडर स्तर की 19वें दौर की बातचीत होनी है। 

प्रमुख खबरें

Daily Menu से हो गए हैं बोर? ट्राई करें यह Unique Kale Chane ki Chatni, मिलेगा खट्टा-मीठा और Spicy Twist

सिर्फ प्रियंका और मैं जानते हैं पापा के जाने के बाद आपने क्या सहा? सोनिया की किताब पर हुए भावुक हुए राहुल

Mumbai में स्टाइलिश लुक में दिखीं Harshita Gaur, जल्द Mirzapur The Movie में आएंगी नजर

कावेरी, NEET और परिसीमन...एक मंच पर थलपति विजय, शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू, अमित शाह की बैठक में दिखा साउथ का पावर शो