लाडकी बहिन योजना जारी रहेगी, इसे खत्म करने का सवाल ही नहीं: अजित पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने की सरकार की लाडकी बहिन योजना जारी रहेगी और इसे खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं है।

महायुति में भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की राकांपा शामिल है। मंगलवार रात पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवार ने कहा, योजना के कार्यान्वयन के लिए बजटीय आवंटन किया जा चुका है और इसे खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं है।

इससे पहले राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने मंगलवार को कहा था कि योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अन्य योजना के तहत पहले से ही 1,000 रुपये प्राप्त कर रही 7.74 लाख महिलाओं को 500 रुपये दिए जा रहे है।

वह मीडिया में आई उन खबरों का जवाब दे रही थीं, जिनमें कहा गया था कि लाडकी बहिन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद उन 7,74,148 महिलाओं के लिए कम कर दी गई है, जो पहले से किसी और सरकारी योजना का लाभ ले रही थीं।

प्रमुख खबरें

3 Crore से ऊपर की FD पर बैंकों को हर दिन सुबह 10 बजे तक घोषित करनी होगी नई Rate

Guwahati ODI: Jasprit Bumrah की गैरमौजूदगी में Nitish Kumar Reddy और गेंदबाजी पर नजरें

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति