राहुल गांधी की Flying Kiss पर इतना बवाल, सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा लगा होगा? BJP की महिला सांसदों को लेडी IAS ने लगाई फटकार

By रेनू तिवारी | Aug 10, 2023

लोकसभा में राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' को लेकर जहां बीजेपी महिला सांसदों ने स्पीकर से शिकायत की है, वहीं मध्य प्रदेश राज्य की आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन ने 'मणिपुर की महिलाओं की स्थिति के बारे में सोचें' कहकर हंगामा खड़ा कर दिया है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मैतैई लोगों को आदिवासी सूची में शामिल करने का विरोध हुआ। ये विरोध कुकी जनजाति ने दिखाया। पिछले 3 मई को निकले जुलूस में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान दो महिलाओं को नग्न करके सड़क पर घुमाया गया। इस वीडियो ने लोगों की रुह कंपा दी। वीडियो सामने आने के बाद काफी हंगामा हुआ।

मध्य प्रदेश की एक वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी ने बुधवार को संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कथित ‘‘अशोभनीय व्यवहार’’ के खिलाफ विरोध जता रहीं महिला सांसदों से कहा कि वे यह भी सोचें कि मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी का इशारा स्पष्ट रूप से हिंसाग्रस्त मणिपुर में सामने आए उस वीडियो की ओर था, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाते देखा जा सकता है। आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन ने ट्विटर पर कहा, ‘‘जरा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी न तो वाजपेयी और न ही मनमोहन सिंह, वो तो... बिलावल भुट्टो के फिर बिगड़े बोल

मध्य प्रदेश कैडर की नौकरशाह वर्तमान में भोपाल में मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं। अपनी टिप्पणी के साथ मार्टिन ने सदन में राहुल के कथित व्यवहार पर लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित एक पत्र भी साझा किया, जिस पर कई महिला सांसदों के हस्ताक्षर हैं। समझा जाता है कि चर्चा में हिस्सा लेने के बाद जब राहुल गांधी सदन से बाहर निकल रहे थे, तब सत्तारूढ़ पक्ष के कुछ सदस्यों की टीका-टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद ने ‘फ्लाइंग किस’ की भाव-भंगिमा प्रदर्शित की। 

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सदन में ‘फ्लाइंग किस’ की भाव-भंगिमा प्रदर्शित करते हुए महिला सांसदों के प्रति अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया और उन्हें महिलाओं से द्वेष रखने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि सदन में पहले कभी ऐसा आचरण नहीं देखा गया। बाद में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की और केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

प्रमुख खबरें

Live-in पार्टनर का शादी से इनकार खुदकुशी के लिए उकसाना नहीं, Supreme Court का आदेश

मंत्रियों को Sting Operation का डर क्यों? JD(S) नेता Nikhil Kumaraswamy ने कर्नाटक सरकार को घेरा

स्थानीय भाषाओं में ई-गवर्नेंस के लिए Bhashini AI जोड़ेगा Karnataka, बोले Priyank Kharge

Rajasthan में सूखे से गोवंश संकट, Ashok Gehlot ने राहत शिविर खोलने की मांग की