लाहिड़ी तीसरे दौर में पिछड़े, अदिति संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2018

व्हाइट सल्फर स्प्रिंग्स (अमेरिका)। भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी तीसरे दौर के फ्रंट नाइन में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण संयुक्त रूप से दूसरे स्थान से संयुक्त रूप से संयुक्त छठे स्थान पर खिसक गये। लाहिड़ी ने हालांकि बैक नाइन में वापसी करते हुए एक ओवर 71 का कार्ड खेलाा। तीसरे राउंड के बाद उनका कुल स्कोर 11 अंडर 199 था। लाहिड़ी शीर्ष पर काबिज हैरल्ड वार्नेर (66) से तीन शॉट पीछे है और खिताबी दौड़ में बने हुए है।

 

वहीं भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां थार्नबेरी एलपीजीए क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में तीसरे दौर में तीन अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर 11 अंडर 205 का हो गया है। अदिति दूसरे दौर में संयुक्त 22 वें स्थान पर थीं लेकिन अब वह संयुक्त 26 वें स्थान पर पहुंच गयी हैं। अदिति ने पहले दो दिन 68 और 69 का कार्ड खेला था और अभी वह शीर्ष पर चल रही सेई यंग किम से 13 शाट पीछे चल रही हैं। 

 

सेई यंग किम ने 63, 65 और 64 के कार्ड से रिकार्ड 24 अंडर 192 का स्कोर बनाया है। एमी यंग ने पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह 16 अंडर के कुल स्कोर से अकेले दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana