पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म की बढ़ी मुश्किलें, लाहौर कोर्ट ने दिया FIR दर्ज कराने का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2021

कराची। लाहौर की एक अदालत ने उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये हैं। न्यायधीश हामिद हुसैन ने एक महिला हमिजा मुख्तार की याचिका पर गुरुवार को लाहौर में यह आदेश दिया। इस महिला ने दावा किया है कि पाकिस्तानी कप्तान के खिलाफ मामला दायर करने के बाद उन्हें वाट्सएप पर धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी के अधिकारियों ने अदालत को बताया कि हमिजा ने साइबर अपराध से जुड़े विभाग में शिकायत दर्ज करायी थी और जांच करने पर पता चला कि जिन नंबरों से धमकी भरे संदेश भेजे गये उनमें से एक नंबर बाबर आजम का है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर