सीएम हाउस के नजदीकी ATM में हुई लाखों की चोरी,CCTV में कैद हुई वारदात

By सुयश भट्ट | Jun 26, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में सीएम हाउस के पास लगे एक एटीएम से आरोपी ने 6.5 लाख रुपये निकाल लिए है। बैंक प्रबंधन को जानकारी मिलने के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि राजधानी के हिंदी भवन के पास की है। जहां सीएम हाउस के नजदीक एसबीआई की एटीएम मशीन से 6.5 लाख रुपए निकाल लिए है। आरोपियों ने इतनी बड़ी रकम निकालने के लिए 65 ट्रांजेक्शन किए। आरोपियों द्वारा एटीएम से चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई हैजिसके आधार पर पुलिस तलाश कर रही है।

वहीं वारदात के बाद सीएसपी बिट्टू शर्मा ने कहा कि आरोपियों की करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है। आरोपियों ने मास्क पहना हुआ था। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार