Lakme Fashion Week 2022: डीप नैक मिनी ड्रेस में जान्हवी कपूर ने बरपाया कहर, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

By एकता | Mar 27, 2022

इन दिनों दिल्ली में फैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ़ इंडिया लैक्मे फैशन वीक 2022 का आयोजन किया जा रहा है। 22 मार्च को शुरू हुए इस इवेंट का आज आखिरी दिन हैं। लैक्मे फैशन वीक 2022 के तीसरे दिन मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन 'डिफ्यूज़' का अनावरण किया। अभिनेत्री शनाया कपूर और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने मनीष मल्होत्रा के शो से अपना फैशन रैंप डेब्यू किया।

मनीष मल्होत्रा के इस ग्लैमरस शो में बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर डिज़ाइनर के नए कलेक्शन 'डिफ्यूज़' की ड्रेस पहनकर शामिल हुईं। जान्हवी कपूर ने बीते दिन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में अभिनेत्री मल्टीकलर की प्लंजिंग वी नेकलाइन वाली मिनी ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में जान्हवी बेहद ही हॉट लग रही थीं।

इसे भी पढ़ें: फैंस के साथ-साथ बेटी और पत्नी भी हुईं शाहरुख़ खान के पठान लुक की दीवानी, तारीफ में कर डालें ये पोस्ट


अभिनेत्री जान्हवी कपूर के इस स्मोकी हॉट लुक पर कई लोग अपना दिल हार बैठे हैं और अभिनेत्री की तस्वीरों को अब तक तीन लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री के ग्लैमरस लुक की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों ने लव और फायर वाले इमोजी के साथ सेक्सी और हॉट जैसे शब्दों से कमेंट सेक्शन भर दिया है।

इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेत्री मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं कृति सेनन, जल्द होगा फिल्म का ऑफिशियल ऐलान


इसके अलावा लैक्मे फैशन वीक 2022 के चौथे दिन अभिनेत्री जान्हवी कपूर डिजाइनर पुनीत बलाना के लिए शो स्टॉपर भी बनीं। इस दौरान अभिनेत्री ने बैकलेस चोली और कढ़ाई वाले लाल रंग के लहंगे के साथ रैंप वॉक किया। इसकी तस्वीरें भी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर साँझा की थी।

इसे भी पढ़ें: मलयालम अभिनेता विनायक का विवादित बयान, कहा- किसी महिला को सेक्स के लिए पूछना


वर्क फ्रंट की बार करें तो अभिनेत्री जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म गुड लक जेरी में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पिछले साल मार्च में ही ख़त्म हो चुकी है। खबरों की मानें तो यह फिल्म इस साल डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा अभिनेत्री फिल्म मिली और दोस्ताना 2 में भी नजर आएंगी।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा