लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज ने दी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनके यहां स्थित आवास पहुंच कर रविवार को श्रद्धांजलि दी।  राकांपा नेता शंकर सिंह वाघेला ने भी दीक्षित को श्रद्धांजलि दी। दिल का दौरा पड़ने से यहां फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में शनिवार दोपहर दीक्षित का निधन हो गया था।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस दफ्तर में रखा गया शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर, दोपहर 2.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

दीक्षित को उनके निवास पर सुबह से अब तक सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि दे चुके हैं। उनके पार्थिव शरीर को पहले एआईसीसी मुख्यालय ले जाया जाएगा और फिर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी (डीपीसीसी) के कार्यालय ले जाया गया। उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास