गॉड सेव द किंग! ब्रिटिश नागरिकता के बाद क्या अब उन्हें पकड़ा नहीं जा सकता? ललित मोदी के केस में क्या फर्क पड़ सकता है?

By अभिनय आकाश | Nov 16, 2026

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी ने कई वर्षों तक ब्रिटेन में रहने के बाद वहां की नागरिकता ले ली है। उन्होंने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी और 15 सितंबर, 2026 को लंदन के एक टाउन हॉल में आयोजित नागरिकता समारोह की तस्वीरें साझा कीं। मोदी ने कहा कि उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन में अपने संबोधन के दौरान इस बात की घोषणा करने का फैसला किया, और इसे एक "बहुत ही खास और व्यक्तिगत उपलब्धि" बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यूके कई सालों से उनका घर रहा है और उन्हें ब्रिटिश नागरिक बनने पर गर्व है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने अपनी नागरिकता समारोह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनियन में अपने संबोधन के दौरान इस "बहुत ही खास और व्यक्तिगत उपलब्धि" को सबके सामने लाने का फैसला किया था।
IPL में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा निलंबित किए जाने के बाद, मोदी मई 2010 में भारत छोड़कर चले गए थे। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जारी समन का जवाब न देने पर, 2015 में एक विशेष अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इस साल जुलाई में एक अपीलीय न्यायाधिकरण ने दक्षिण अफ्रीका में हुए IPL के 2009 संस्करण से जुड़े FEMA के एक अलग मामले में उन पर लगाए गए जुर्माने को रद्द कर दिया। मोदी ने खुद को भगोड़ा कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका तर्क है कि उन्हें किसी भी आपराधिक अपराध के लिए दोषी नहीं ठहराया गया है।

उन्होंने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है। उन्होंने कहा 15 सितंबर 2026 को अपने परिवार और दोस्तों के बीच, मैंने एक समारोह में अपनी ब्रिटिश नागरिकता का जश्न मनाया - एक ऐसा पल जो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा। यूनाइटेड किंगडम कई सालों से मेरा घर रहा है। यह एक ऐसा देश है जिसे मैं बहुत पसंद करता हूँ और जिसका दिल से सम्मान करता हूँ - यहाँ के लोग, संस्थाएँ, परंपराएँ और मूल्य। मोदी ने अपनी ब्रिटिश नागरिकता को एक ऐसा सौभाग्य और ज़िम्मेदारी बताया, जिसे मैं गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन की सच्ची भावना के साथ अपनाता हूँ। उन्होंने कहा मेरे जीवन का सफर अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों से मिलकर बना है, और मैं उस देश में सकारात्मक योगदान देना जारी रखने के लिए उत्सुक हूँ, जिसे मैं गर्व से अपना घर कहता हूँ।

इसे भी पढ़ें: मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है... 16 साल से लंदन में रह रहे भगोड़े Lalit Modi को मिली British Citizenship

क्या अब ललित मोदी भारत नहीं लाए जा सकते ?

बीबीसी की एक रिपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ने बताया है कि ऐसा नहीं है कि नागरिकता मिलने से वो अब भारत नहीं लाए जा सकते या वो पूरी तरफ फ्री हो गए हैं> उन्होंने बताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच 1992 में एक प्रत्यर्पण संधि हुई थी, जिसके अनुच्छेद 4 में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिसके तहत किसी व्यक्ति को सिर्फ दूसरे देश की नागरिकता हासिल करने के कारण प्रत्यर्पण से छूट मिल जाए। प्रत्यर्पण का मतलब है किसी दूसरे देश में अपराध के आरोपी व्यक्ति को वहां की कानूनी प्रक्रिया के तहत सौंपना, ताकि उस पर मुकदमा चलाया जा सके। यानी ऐसा नहीं है कि उन्हें अब भारत नहीं लाया जा सकता। इसलिए ब्रिटिश नागरिकता मिलने से भारत के लिए कोई ऐसी मुश्किल पैदा नहीं हुई है, जिससे प्रत्यर्पण नहीं हो सके।

प्रमुख खबरें

Kulgam Attack: हमलावर आतंकियों के मिले पुख्ता सुराग, CRPF का तलाशी अभियान तेज

Prince William और Princess Kate ने Mumbai में सचिन तेंदुलकर संग खेला गली क्रिकेट

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: पत्रकारिता, नैतिकता और लोकतंत्र की परीक्षा

आम आदमी और उद्योगों पर महंगाई की मार! ईंधन और बिजली की कीमतों में भारी उछाल से अक्टूबर में थोक महंगाई दर बढ़कर 12.29% के स्तर पर पहुंची