Prince William और Princess Kate ने Mumbai में सचिन तेंदुलकर संग खेला गली क्रिकेट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 16, 2026

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और राजकुमारी कैथरीन ने सोमवार को अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के पहले दिन मुंबई की गलियों में क्रिकेट का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्राओं और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेला। यह कार्यक्रम बैलार्ड एस्टेट के एन मोराजी रोड पर आयोजित किया गया, जहां छोटी बालकनी वाली पुरानी बलुआ पत्थर की इमारतें इस इलाके को औपनिवेशिक काल का रूप देती हैं।

शाही दंपति का पारंपरिक ढोल-ताशे के साथ स्वागत किया गया। उन्हें एक बड़े बरगद के पेड़ के नीचे मिट्टी के कुल्हड़ों में ‘कटिंग चाय’ (आधा कप चाय) भी परोसी गई। गली क्रिकेट जगह की कमी के कारण संकरी गलियों में खेला जाने वाला क्रिकेट का एक रूप है।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी इतनी गोपनीय रखी गई थी कि इसमें हिस्सा लेने वाली छात्राओं को भी पता नहीं था कि उनसे मिलने कौन आ रहा है। नागपाड़ा स्थित अंजुमन इस्लाम के बेगम शरीफा कलसेकर गर्ल्स इंग्लिश स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्राओं बटूल फातिमा शेख और उम्मे हानी ने बताया कि उनके शिक्षकों ने 16 नवंबर को एक कार्यक्रम होने की जानकारी दी थी और इच्छुक छात्राओं से इसमें शामिल होने के लिए नाम दर्ज कराने को कहा था। शेख ने कहा, ‘‘दीवाली की छुट्टियां थीं, इसलिए हमने नाम दर्ज करा दिया।

लेकिन हमें पता नहीं था कि यहां कौन आने वाला है।’’ जब उन्हें बताया गया कि आने वाले अतिथि वेल्स के राजकुमार है, तो वह हैरान रह गईं, मुस्कुराईं और कहा, ‘‘ओह! मैंने उनके बारे में पढ़ा है।’’ राजकुमार विलियम और राजकुमारी कैथरीन की यह दूसरी आधिकारिक भारत यात्रा है। इससे पहले उन्होंने अप्रैल 2016 में भारत का दौरा किया था।

प्रमुख खबरें

Kulgam Attack: हमलावर आतंकियों के मिले पुख्ता सुराग, CRPF का तलाशी अभियान तेज

गॉड सेव द किंग! ब्रिटिश नागरिकता के बाद क्या अब उन्हें पकड़ा नहीं जा सकता? ललित मोदी के केस में क्या फर्क पड़ सकता है?

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: पत्रकारिता, नैतिकता और लोकतंत्र की परीक्षा

आम आदमी और उद्योगों पर महंगाई की मार! ईंधन और बिजली की कीमतों में भारी उछाल से अक्टूबर में थोक महंगाई दर बढ़कर 12.29% के स्तर पर पहुंची