Land For Job Scam: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, राबड़ी देवी के घर पहुंची CBI, RJD का केंद्र पर निशाना

By अंकित सिंह | Mar 06, 2023

नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई की टीम अचानक पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गई और छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई कई गाड़ियों से पहुंची है। इसमें अधिकारी भी जांच में जुटे हुए हैं। हालांकि, यह छापेमारी तब हो रही है जब बिहार में विधानसभा का सत्र चल रहा है। सीबीआई की टीम तब छापेमारी करने पहुंची जब लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आवास से बाहर निकल चुके थे। इससे पहले भी सीबीआई ने जमीन के बदले रेलवे में नौकरी के नाम पर दर्ज मामलों में 24 जगहों पर छापेमारी की थी।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu: एमके स्टालिन ने बिहार के सीएम से की बात, अफवाह फैलाने वालों को बताया देशद्रोही

राजद पूरे मामले को लेकर सरकार पर लगातार हमले कर रही है। फिलहाल राबड़ी देवी के आवास पर लालू यादव के दोनों बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। राजद ने कहा कि लालू यादव की सक्रियता से सरकार घबरा गई है। राजद ने कहा कि विपक्षी एकता से केंद्र की सरकार बौखलाई हुई है। वहीं, केजरीवाल ने कहा कि विपक्ष को प्रताड़ित करना ठीक नहीं है। सीबीआई, ईडी के जरिए करना तंग करना ठीक नहीं है। देश के लिए मिलकर काम करना जरूरी है। 

प्रमुख खबरें

AFC U17 Asian Cup Qualifiers: भारत ग्रुप ई में शामिल, मलेशिया और सिंगापुर से होगी भिड़ंत

Nirmala Sitharaman ने Toronto में Canadian Investors को भारत की 2047 Growth Story का दिया महामंत्र

Bihar Flood: Gandak River का जलस्तर घटा, वाल्मीकि नगर बैराज से पानी का बहाव कम हुआ

P Chidambaram बोले, संसद का मजाक बन रहा है; FCRA-Delimitation पर सरकार को घेरा