Jan Vishwas Rally । नीतीश कुमार 'पलटूराम', मोदी नहीं है हिन्दू, PM और Bihar CM पर भड़के Lalu Prasad Yadav

By एकता | Mar 03, 2024

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली चल रही है। इस रैली में महागठबंधन के बड़े-बड़े नेता शामिल हुए हैं, जो एक-एक कर नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा वाले कहते हैं मोदी की गारंटी। मैं कहता हूं आप चाचा की गारंटी लेकर दिखाओ। बिहार सरकार को इंश्योरेंस करवा लेना चाहिए। चाचा की कोई गारंटी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: इधर चला मैं, उधर चला, जाने कहां मैं किधर चला... Jan Vishwas Rally में नीतीश कुमार पर Tejashwi Yadav ने कसा तंज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राजद चीफ ने कहा, 'उन्हें हमने कोई गाली-गलौज नहीं दिया। वह पहली बार भी जब निकले थे तो हमने गाली नहीं दिया, बस हमने यही कहा कि वह पलटूराम हैं नहीं पलटना चाहिए था, लेकिन दोबारा हमसे गलती हो गयी। तेजस्वी से गलती हो गई। नरेंद्र मोदी के पैरों के नीचे चले गए, दोबारा पलट गए। उन्होंने आगे कहा, 'बिहार ने बहुत सारे महान व्यक्तित्व दिए हैं। उसी गांधी मैदान में देश के नेताओं ने रैलियां की हैं और बैठकें। यहां से पूरे देश में एक संदेश गया। बिहार की राय में इतनी ताकत है कि बिहार जो फैसला करता है, देश की जनता उसका अनुकरण करती है। कल भी यही होने वाला है।'

प्रमुख खबरें

छोटी मछली पकड़ाई लेकिन मगरमच्छ नहीं, राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह, आखिरी सांस तक लडूंगा

शनि देव को करना है प्रसन्न? Haircut करवाते समय अपनाएं यह ज्योतिषीय उपाय, Life होगी बेहतर

Wayanad Landslide में मौत का आंकड़ा 4, Priyanka Gandhi ने की मदद की अपील

Kushal Tandon के भद्दे मजाक पर बवाल, पति Zaid के बचाव में Gauahar Khan का पोस्ट