लालू यादव ने लोगों से बीजेपी को वोट न देने की अपील की, कहा- वे आरक्षण, लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने पर तुले हैं

By अंकित सिंह | May 16, 2024

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने आज भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भगवा पार्टी 'आरक्षण और लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है।' लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच सोशल मीडिया पर लालू यादव ने लोगों से बीजेपी को वोट न देने की अपील की। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि प्यारे देशवासियों, सतर्क और सावधान हो जाइए! भाजपा आपका आरक्षण, देश का लोकतंत्र और संविधान खत्म करने पर तुल गया है। देश का संविधान नहीं रहेगा तो देश में लोकतंत्र भी नहीं रहेगा। आप देश के समान रूप से नागरिक भी नहीं रहेंगे। आप ऐसे नागरिक नहीं रहेंगे जिनके पास अधिकार होंगे, संवैधानिक सुरक्षा और उपचार के उपाय हों। आप चंद लोगों के गुलाम मात्र रह जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Bihar के पूर्व उपमुख्यमंत्री Sushil Modi का आज शाम पटना में अंतिम संस्कार किया जाएगा

लालू ने कहा कि अगर आज आप संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में अपना योगदान नहीं करेंगे तो आप और आपकी आने वाली पीढ़ियाँ उसी प्रताड़ना और उपेक्षा के दुष्चक्र को जियेंगीं जिसे कभी आपके पूर्वजों ने जिया था। आपके उलाहना, उत्पीड़न और अभाव के पुराने दिन वापस आएंगे और हाथ मलने के अलावा आपके पास कोई उपाय नहीं रह जाएगा। इसलिए लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और संविधान व आरक्षण विरोधी बीजेपी को कड़ा सबक़ सिखाएं।

प्रमुख खबरें

Sawan Special: बिना प्याज-लहसुन के सब्जी का स्वाद दोगुना करने के लिए अपनाएं ये आसान Kitchen Tips

Jharkhand में छात्रों का उबाल, पूछा – Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा, तो Hemant Soren क्यों नहीं?

Shreya Kalra ने Lock Upp 2 जीतकर Shivangi Joshi को दिया नया नाम बैक स्टेप जोशी

Modi Cabinet Decisions: इधर विपक्ष हंगामा करता रह गया, उधर मोदी मंत्रिमंडल ने देश के लिए दो बड़े महत्वपूर्ण फैसले ले लिये