बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को 1-0 से दी मात, Lamine Yamal को लगी चोट

By Kusum | Apr 23, 2026

एफसी बार्सिलोना ने सेल्टा विगो को अपने घर में 1-0 से हराकर ला लीगा में रियल मैड्रिड पर 9 अंकों की बढ़त बना ली। इस जीत के लिए बार्सिलोना को काफी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन वहीं टीम को लामिन यामल के रूप में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, लामिन यामल डिफेंस को भेदते हुए गिर गए और उन्हें चोट लग गई। जिस कारण वह बाहर हो गए।

स्टैंड में मेडिकल इमरजेंसी के कारण मैच 15 मिनट तक रुका रहा। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे हाफ में फेरान टोरेस का एक गोल मामूली ऑफसाइड की वजह से रद्द हो गया। दूसरी तरफ डिएगो शिमोन ने कोपा डेल रे फाइनल में हार के बाद अपनी एटलेटिको मैड्रिड टीम में बड़े बदलाव किए, लेकिन उनकी टीम एल्चे से 3-2 से हार गई, जो इस जीत के साथ रेलीगेशन जोन से बाहर हो गई। 

एटलेटिको के लिए निको गोंजालेज ने दो गोल किए जबकि डेविड एफेंग्रुबर के गोल और आंद्रे सिल्वा की पेनल्टी से हाफटाइम तक स्कोर 2-2 हो गया एटलेटिको के थियागो अल्माडा को फाउल के लिए बाहर भेज दिया गया। जिससे स्पॉट किक हुई। सिल्वा ने दूसरे हाफ में फिर से गोल करके एल्चे को जीत दिलाई और अलावेस को निचले तीन में पहुंचा दिया। 

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार