नौकरी के बदले जमीन ‘घोटाला’, ईडी ने बिहार में की छापेमारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

नयी दिल्ली/पटना। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नौकरी के बदले जमीन घोटाला’ मामले में धनशोधन जांच के सिलसिले में शुक्रवार को बिहार के कई शहरों में छापेमारी की। इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी पटना और फुलवारीशरीफ जैसे शहरों में राजद से जुड़े कुछ नेताओं के परिसरों पर जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला, लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री के पद पर रहने के दौरान उनके परिवार को तोहफे में भूखंड प्राप्त होने या इसे बेचने के बदले में लोगों को रेलवे में कथित तौर पर नौकरी दिये जाने से संबद्ध है।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान