जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंड माइन ब्लास्ट, सेना का 1 जवान शहीद और 2 घायल

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2025

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, जब बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ, तब जवान कृष्णा घाटी के सामान्य क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस घटना में 7 जाट रेजिमेंट के ललित कुमार नामक अग्निवीर जवान शहीद हो गए, जबकि एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित दो अन्य घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack को तीन महीने हो गये, 26 पर्यटकों की निर्ममता से हत्या करने वाले आतंकवादी अब भी पकड़ में नहीं आ सके हैं

जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुरंग विस्फोट कोई नई बात नहीं है। इसी साल मई में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी और पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा पर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जवान घायल हो गया था। अधिकारियों के अनुसार, दिगवार सेक्टर के अग्रिम इलाके में गश्त के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ। घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के तहत, अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें बिछी होती हैं, जो कभी-कभी बारिश में बह जाती हैं, जिससे ऐसी दुर्घटनाएँ होती हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायल हवलदार को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

PV Sindhu ने Australian Open में दिखाया दबदबा, सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

Amazon India का Delivery Network होगा मजबूत, 5 साल में बेड़े में शामिल होंगे 1000 से ज्यादा Electric Trucks

Mamata Banerjee के सांप्रदायिक बयान पर बवाल, Kolkata Police ने दर्ज की FIR

केरल CM की बेटी पर ED का शिकंजा, Veena Vijayan को Money Laundering केस में नया समन