दिल्ली में हार तय देखकर BJP नेताओं ने सभ्य भाषणों को कहा अलविदा: चिदंबरम का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के कुछ नेताओं के विवादित बयानों का हवाला देते हुए बुधवार को दावा किया कि इस चुनाव में हार तय देखकर भाजपा के लोग इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और भाजपा कर्नाटक के मंत्री सी टी रवि द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा निम्न-स्तरीय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि दिल्ली चुनावों में आसन्न हार के कारण भाजपा नेताओं ने सभ्य राजनीतिक भाषण को अलविदा कह दिया है।’’ चिदंबरम ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इन नेताओं की आलोचना क्यों नहीं कर रहे हैं?

प्रमुख खबरें

लंबे समय के लिए कौन है बेहतर- CNG या इलेक्ट्रिक कार? आसान भाषा में समझें पूरा कैलकुलेशन

Lovlina Borgohain की सेमीफाइनल में एंट्री, CWG 2026 में भारत के लिए पहला Medal पक्का कर अब Gold पर नजर

IRGC का Ali Al Salem Air Base पर विध्वंसक हमला, US Army की मौत पर Pentagon के आंकड़ों पर उठे सवाल

NEET Paper Leak: बिहार में CS की सख्त बैठक, अफसरों को उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश