Ghaziabad में निर्माणाधीन मकान का लेंटर ढहा, दो लोगों की मौत, 11 जख्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2023

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर ढह जाने से मलबे में दबकर कम से कम दो मजदूरों की मौत हो गयी तथा 11 अन्य जख्मी हो गये। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) रवि कुमार ने बताया कि शाम करीब पांच बजे लोनी थाना क्षेत्र के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में मदन पाल शर्मा नामक व्यक्ति का एक मंजिला मकान बन रहा था। उसकी छत डाली जा रही थी। इसी दौरान उसका लेंटर ढह गया और मलबे में कई मजदूर दब गये। उन्होंने बताया कि मलबे से अब तक कुल 10 लोगों को निकाला गया है। उनमें से दो की मौत हो चुकी है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि मृतकों की पहचान समीर अहमद (40) और राजेश (30) के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर