झारखंड के चतरा में बड़ी मात्रा में अफीम डोडा एवं अफीम बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2023

झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा और अफीम जब्त की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के बनियाबांध गांव में अफीम की खेती की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक घर पर छापा मारा और यह जब्ती की। उसने बताया कि 218 किलोग्राम अफीम डोडा एवं चार किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि बरामद अफीम डोडा और अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 54 लाख रुपये आंकी गई है। उसने बताया कि इस संबंध में स्वापक नियंत्रण एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले से जुड़े तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है।

प्रमुख खबरें

Jeffrey Epstein Files के पत्र में ट्रंप का नाम आने पर विवाद, अमेरिकी न्याय विभाग ने पत्र को बताया फर्जी

फॉक्सकॉन रोजगार पर श्रेय की जंग: राहुल गांधी ने सराहा, वैष्णव ने मेक इन इंडिया को दिया श्रेय

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI घोषित, स्मिथ करेंगे कप्तानी, तेज गेंदबाजों पर जोर

बांग्लादेश में अशांति, थरूर बोले- भय के माहौल में नहीं हो सकते चुनाव; भारत भी चिंतित