By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2023
नयी दिल्ली। निर्माण क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टूब्रो ने शुक्रवार को घोषणा की कि घरेलू बाजार में उसे कई अहम परियोजनाओं के ठेके मिले हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके ऊर्जा पारेषण एवं वितरण व्यवसाय को इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) के लिए कई घरेलू ठेके मिले हैं। ये ठेके 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये तक के हैं।