लार्सन एंड टुब्रो को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कई ठेके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2019

नयी दिल्ली। इंजीनियरिंग एवं निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों से विभिन्न क्षेत्रों में कई ठेके मिले हैं। कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसके विद्युत पारेषण एवं वितरण कारोबार को देश में कई ठेके मिले हैं। इसके तहत कंपनी को महाराष्ट्र के औरंगाबाद, नासिक और पुणे क्षेत्रों में किसानों के लिये प्रकाश प्रणाली समेत पानी के पम्प लगाने का ठेका मिला है।

कंपनी को संयुक्त अरब अमीरात से एक सबस्टेशन परियोजना के लिये डिजायन, आपूर्ति और निर्माण का भी ठेका मिला है। कंपनी को इसके साथ आवश्यक केबल का भी काम करना है। एलएंडटी ने कहा कि उसे पश्चिम एशिया में जारी परियोजनाओं के लिये कई अतिरिक्त ठेके भी मिले हैं।

प्रमुख खबरें

Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप