Operation Gudder: लश्कर का टॉप आतंकी ढेर, रहमान भाई के रूप में हुई पहचान

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2025

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम को विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद गुद्दर के जंगल में मुठभेड़ शुरू हुई। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने एक्स पर लिखा विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, कुलगाम के गुद्दर के जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एसओजी (विशेष अभियान दल) मौके पर है। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में AAP को झटका, विवादों में रहे विधायक मेहराज मलिक PSA में गिरफ्तार, केजरीवाल हुए नाराज

पुलिस, सेना की 9RR और सीआरपीएफ की एक जॉइंट टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्चिंग शुरू की थी। जानकारी के मुताबिक जंगल में लश्कर के 3 से ज्यादा आतंकी छिपे हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा बल इलाके में भेजे गए हैं। इसके अलावा जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का रहने वाला सिराज खान नाम के घुसपैठिए को रविवार रात 9.20 बजे ऑक्ट्रोई चौकी पर तैनात BSF जवानों ने देखा। 

प्रमुख खबरें

Jailer 2 की हिंदी रिलीज़ रद्द होने की अफ़वाहों पर विराम, मेकर्स ने कहा- 15 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अपनी ही पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ Shivraj Singh Chouhan ने क्यों खोला मोर्चा? Madhya Pradesh BJP में सब ठीक है?

Gorakhpur में Yogi Adityanath ने बांटे 493 करोड़ रुपये, आपदा पीड़ित किसानों को DBT से मदद

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट Sensex 548 अंक टूटा और Nifty 22363 के स्तर पर बंद