हैदराबाद को दहलाने की तैयारी में था लश्कर, एनआईए ने किया खौफनाक साजिश का खुलासा

By रितिका कमठान | Feb 05, 2023

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आते हुए भारत के खिलाफ लगातार षड़यंत्र रच रहा है। पाकिस्तान भारत में कई साजिशों को अंजाम देने की फिराक में जुटा हुआ है। इसका खुलासा एनआईए की एफआईआर में हुआ है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई में लगातार आतंकियों की बड़े पैमाने पर भर्ती हो रही है।

गृह मंत्रालय ने दिया था नोटिफिकेशन
इस मामले के लिए गृह मंत्रालय ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश एनआईए को दिए थे। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद ही एनआईए ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी।

रैली के लिए हो रहा था प्लान
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ में पता चला है कि ये रैली या सार्वजनिक जगह पर हमला करने की फिराक में थे। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। इसके लिए आतंकियों के पास से दो हैंड ग्रेनेड, चार लाख रुपये, दो मोबाइल बरामद किए गए है।

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब अब्दुल जाहिद को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले वर्ष 2005 के आत्मघाती बम विस्फोट मामले में भी उसे गिरफ्तार किया गया था। सबूतों की कमी के कारण वो वर्ष 2017 में रिहा होने में सफल हुआ था। वहीं अब पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर ही वो हैदराबाद में भी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर करेंगे प्रदर्शन, किसी बॉण्ड पर दस्तखत नहीं किए: Abhijeet Deepke

Khyber Pakhtunkhwa में Shehbaz Sharif सरकार ने लगाया आपातकाल, विपक्ष ने बताया बड़ी भूल

Japanese Companies का भारत पर बढ़ा भरोसा, Q1 में 5.71 अरब Dollar का आया FDI

Maharashtra Drought: सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 8 महीने की योजना बनाएगी सरकार, केंद्र से मांगेगी राहत